Monday, May 16, 2011

एअर इंडिया में 2जी से बड़ा घोटाला'

नई दिल्ली यूपीए सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मोर्चे पर चौतरफा हमलों में सफलता हासिल करने वाले प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के सीधे निशाने पर अब पूर्व उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल हैं। वह इस समय भारी उद्योग मंत्री हैं। पार्टी ने शुक्रवार को एअर इंडिया में २जी स्पेक्ट्रम से बड़ा घोटाला होने की आशंका जताते हुए उसकी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। भाजपा ने कहा कि शीर्ष अदालत की देखरेख में जांच के साथ ही पीएसी (लोक लेखा समिति) को भी इसके कामकाज की जांच करनी चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को कहा कि प्राइवेट विमानन कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार की नीयत एअर इंडिया को बंद करने की है।

उन्होंने कहा कि सरकार एअर इंडिया की कई दिनों से जारी हड़ताल को खत्म करने में भी रुचि नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा एअर इंडिया को बंद करने की साजिश हो रही है। इसी साजिश के तहत अच्छी कमाई वाले ३२ रूटों से एअर इंडिया की उड़ानें बंद या अस्थायी तौर पर रद्द कर दी गई हैं।

कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एअर इंडिया की मौजूदा खराब हालत के लिए उसमें सरकार और पूर्व विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल को दोषी बताया गया है। जावडेकर ने कहा एयर इंडिया ने १११ नए विमान खरीदे लेकिन उनका पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। प्राइवेट एयरलाइंस अपने विमानों का औसतन १३ से १४ घंटे उपयोग करती है, लेकिन एअर इंडिया में यह औसत महज आठ घंटे है।




No comments:

Post a Comment